फोटो संख्या:68 शहर स्थित कार्यालय में बैठक करते आंबेडकर सभा सदस्य। संवाद
महेंद्रगढ़। डॉ. आंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था की प्रधान अमन देवी ने की। बैठक में डाॅ. आंबेडकर भवन महेंद्रगढ़ में 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया किया। डाॅ. आंबेडकर चौक एवं भवन के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। मौके पर उपप्रधान राजवीर सिंह, चंदन सिंह जालवान, रोशन लाल निंबल, राजेंद्र सिंह जालवान, सुंदर लाल जोरासिया, अर्जुन सिंह चौटीवाला, रोशनी देवी, शेर सिंह चौहान थानेदार आदि मौजूद रहे। संवाद