खटीमा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 जून को 21 क्वारंटीन लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। इनमे एक व्यक्ति संक्रमित निकला, जबकि 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभागीय टीम ने रिपोर्ट आते ही संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली तो उसके साथ गुरुग्राम से एक व्यक्ति के आने की जानकारी मिली। स्वास्थ्य टीम ने उक्त व्यक्ति को भी शुक्रवार की शाम क्वारंटीन कर दिया।
नागरिक अस्पताल के जांच अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि 21 जून को 21 लोगों के सैम्पल जांच को भेजे थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित निकले अमाऊं निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति का यात्रा इतिहास खंगाला गया। जिसमें पता चला कि 20 जून को दिल्ली से उसके साथ गुरुग्राम से देवरी निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति भी आया था। जिनकी लायन्स स्कूल में स्क्रीनिंग की गई थी। इसमें संक्रमित व्यक्ति को आईटीआई क्वारन्टीन सेंटर में क्वारंटीन किया था। तब से संक्रमित आईटीआई में क्वारंटीन है। रिपोर्ट आने के बाद शाम को देवरी से 44 वर्षीय व्यक्ति को भी लाकर क्वारंटीन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिसका सैंपल शनिवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।