उचाना। प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी भारतेंदु शांडिल्य ने कहा कि जीवन में सम्मान पाने के लिए व्यक्ति का अच्छा चरित्र और सदाचार जरूरी है। केवल धन और भोग-विलास के पीछे भागने के बजाय समाज के हित और कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरों की भलाई में ही स्वयं का कल्याण निहित है। प्रत्येक व्यक्ति को समाज से मिली सीख और सहयोग के बदले कुछ लौटाने का प्रयास करना चाहिए। संवाद