फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया : शांता

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे हिमाचल की राजनीति के एक ऐसे दिग्गज नेता थे, जो अपने बेबाक व्यवहार और सिद्धांतवादी राजनीति के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पूरा प्रदेश दुखी है। शांता कुमार ने कहा कि मेजर मनकोटिया ने अपने पूरे जीवन में पूर्ण ईमानदारी और सिद्धांतों के अनुसार राजनीति की। उनके जाने से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें