फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भापड़ोदा में रास्ता रोककर व्यक्ति के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव भापड़ोदा में रास्ता रोककर सुरेश के साथ मारपीट की गई। घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। भतीजे पर ही मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। आसौदा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेश का कहना है कि उन्होंने भतीजे को पैसे उधार दिए थे लेकिन वापस नहीं दे रहा था। जब भी पैसे मांगे तो धमकी देने लगा। 23 फरवरी को पैसे मांगने गए तो मना कर दिया और धमकी दी। फिर पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर वह घर जाने लगे तो रास्ते में भतीजा अपने दो साथियों संग वहां आया। उन्होंने भागने की कोशिश की तो पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मुक्के मारकर दांत तोड़ दिए। दूर तक घसीटने लगे। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें