फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जगदलपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

Fri, 15 May 2026 11:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर के पास शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के के बाद लोगों का जमावाड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सुकमा की ओर से आ रहे बाइक चालक को सामने से अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के जेब से एक आधार कार्ड भी मिला है। जिसमें योगेश कुमार नाग पता सुकमा बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद केशलूर चौकी के जवान भी आ गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया है। फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें