फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र देवास में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य कर्मी सतीश खैरवाल के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. हिमांशु, सीएचओ और एएनएम शर्मिला मौजूद रहीं। परिसर में अमरूद, नींबू, आंवला, कनेर, पपीता और जामुन सहित विभिन्न फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के बाद पौधों की सिंचाई भी की गई। सतीश खैरवाल ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण का गहरा संबंध है। ये पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ मरीजों और आमजन को भविष्य में शुद्ध वायु, छाया और औषधीय लाभ प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें