-फोटो 81 : बैठक में मौजूद लख्मीचंद धर्मशाला समिति के सदस्य। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से 11 से 15 नवंबर तक पांच दिवसीय हरियाणवी सांग का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंडित लख्मीचंद के पौत्र एवं प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त सत्यवान-सावित्री, पूर्णमल, पद्मावत, सेठ ताराचंद और राजा नल के किस्से रागनियों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। यह निर्णय धर्मशाला परिसर में आयोजित समिति की आम बैठक में लिया गया। बैठक में सांग के आयोजन की तैयारियों के साथ धर्मशाला के आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की गई। इस दौरान संरक्षक पालेराम शर्मा, प्रधान शीलकराम पाराशर, महासचिव हरीश शर्मा, सचिव सुमित अत्री, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, पूर्व महासचिव सतीश शर्मा और विनोद शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।