फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के एक परिवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। थाना शहर प्रभारी जमील अहमद ने बताया कि करनाल, कुरुक्षेत्र और दिल्ली के परिवारों से पूछताछ के बाद अब गुजरात के एक परिवार को बच्चा खरीदने के मामले में पूछताछ के लिए बहादुरगढ़ बुलाया गया है। परिवार 20 अप्रैल को यहां पहुंचेगा। उनसे गहन पूछताछ के बाद जो जानकारी मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक मामले में तीन बच्चों को बरामद किया जा चुका है। अब तक की जांच में 60 से अधिक बच्चों की खरीद-फरोख्त की बात सामने आ चुकी है। उसी आधार पर पुलिस लगातार बच्चा खरीदने वालों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। मामले में मुख्य अभियुक्त लाडी पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार पंजाब में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें