-फोटो 87 : ऑटो मार्केट में हुए भंडारे में पहुंचे विधायक राजेश जून का स्वागत व सम्मान करते एसोसि
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। शहर की ऑटो मार्केट में विश्वकर्मा जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विधायक राजेश जून मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। ऑटो मार्केट पदाधिकारियों ने विधायक जून का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें पगड़ी बांधकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक राजेश जून ने भंडारे में 11 हजार की राशि भेंट की। इसके अलावा विधायक राजेश जून ने पार्षद ज्योति पवन रोहिल्ला द्वारा आयोजित भंडारे में भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।