फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, कार भी चपेट में आई, एक की मौत और छह घायल

Sun, 22 Feb 2026 10:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
विज्ञापन
घटना में छतिग्रस्त कार
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग में बीती रात डिलमिली पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर व ट्रक में भिड़ंत हो गई। सड़क किनारे खड़ी एक कार इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में ट्रक सवार की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि बीती रात डिलमिली के पास तेज रफ्तार टिप्पर व ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से जा टकराया। कार चालक को हल्की चोट आई, जबकि ट्रक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही घायलों ने बताया कि वे केटरिंग का काम करने के लिए बीजापुर गए हुए थे, वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें