कोटपाड़ थाना क्षेत्र बाईपास के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ बैठा युवक घायल हो गया। जिसे बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोटपाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि जगदलपुर के सेमरा निवासी विकास राव 26 वर्ष अपने एक दोस्त के साथ ओडिशा के कोटपाड़ की ओर किसी काम से जा रहा था।
ओडिशा के बाईपास के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक विकास राव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को बेहतर उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए।
जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं विकास राव की मौत की खबर लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार के लोग तत्काल कोटपाड़ के लिए रवाना हो गए। वहीं शव के घर आने के बाद मातम छा गया। बताया जा रहा है कि विकास अपनी बाइक से ओडिशा जा रहे थे। तभी रास्ते में कोटपाड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से आकर अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि विकास राव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।