फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षित ने जीता चंडीगढ़ ओपन टेनिस टूर्नामेंट

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मैं जब भी अपने बड़े भाई के हाथों हारता हूं तो मायूसी तो जरूर होती है, लेकिन यह सोचकर खिताब तो अपने ही घर आया काफी संतुष्टि होती है। यह कहना है उभरते टेनिस स्टार चंद्रिल सूद का, जिन्हें उन्हीं के बड़े भाई लक्षित सूद ने सीएलटीए आयटा चंडीगढ़ ओपन मेन एंड वुमन टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स वर्ग के फाइनल में हराया। सीएलटीए स्टेडियम सेक्टर 10 में शुक्रवार को लड़के और लड़कियाें के वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। तीसरी वरीयता प्राप्त लक्षित सूद ने पहली वरीयता प्राप्त चंद्रिल सूद को 6-3, 6-4 से हराने में कामयाबी प्राप्त की। दोनाें भाई यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। विजेता लक्षित सूद ने बताया कि टेनिस के किसी मैच में भी जब हम दोनों भाई आमने सामने होते हैं तो एक प्रतिद्वंद्वी की तरह ही खेलते हैं। लक्षित ने बताया कि वह वह कु छ दिनाें बाद कर्नाटक में होने वाले फ्यूचर टूर्नामेंट में खेलने जा रहे हैं। लक्षित और चंद्रिल की जोड़ी ने डबल्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने प्रदीप देसवाल ओर रोहित को 6-1, 6-2 से हराया। वहीं लड़कियाें के वुमन सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में श्वेता राणा ने मान्या नागपाल को 6-2, 6-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें