-फोटो 62 : पटेल नगर में टूटी सड़क और गुजरते वाहन।
बहादुरगढ़ के पटेल नगर में 66 फुटा रोड पूरी तरह टूट चुका है। इससे आवागमन करने में न केवल वाहन चालकों को बल्कि पैदल राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कोई न कोई दुपहिया चालक गिरकर चोटिल हो जाता है। कई बार नगर परिषद अधिकारियों और भाजपा नेताओं से इस मार्ग के निर्माण की मांग की गई है लेकिन निर्माण तो दूर, इस पर बने गड्ढों को भी नहीं भरा जा रहा है।
-नवीन कुमार, दुकानदार, पटेल नगर, बहादुरगढ़।