फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर मरीजों के लिए 61 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
22jjrp06- माजरा डी में आयोजित ​शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते अति​थि व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
फोटो-6
विज्ञापन

बेरी। गांव माजरा डी में कैंसर मरीजों के उपचार के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मनोज लाखा भाईचारा ग्रुप, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और इंडेप्थ विजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 61 यूनिट रक्तदान किया। एम्स बाढ़सा के रक्त कोष की टीम ने रक्त संग्रहण किया। यह इंडेप्थ विजन फाउंडेशन का 127वां रक्तदान शिविर रहा। कार्यक्रम में गांव के मनोज लाखा ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर की मेजबानी आशा वर्कर रीना ने की, जो लंबे समय से कैंसर मरीजों की सहायता कर रही हैं। पूनम देशवाल ने युवाओं और आमजन से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें