फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जनवरी में जगदलपुर में सड़क हादसों में बढ़ोतरी, 50 घटनाओं में 20 मौतें, 40 घायल

Fri, 20 Feb 2026 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
घायल लोग
विज्ञापन

नव वर्ष के पहले माह जनवरी में जगदलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक रूप से बिगड़ गई है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, केवल एक माह के भीतर लगभग 50 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 20 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सहित मुख्य मार्गों पर रोजाना होने वाली ये दुर्घटनाएं लोगों की लापरवाही और अनियंत्रित गति का परिणाम हैं।

विज्ञापन


इस अवधि में हुई कुछ प्रमुख घटनाओं ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इनमें कोंडागांव जिले के बनियागाव से दंतेवाड़ा दर्शन के लिए गए तीन युवकों का आसना चौक के पास एक अन्य बाइक से टकराना शामिल है, जिसमें जागेश्वर और श्रीराम नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार, धरमपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई, और एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटी गाड़ियों की लापरवाही भी हादसों का बड़ा कारण बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें