बादली। लाडपुर गांव में जन कल्याण समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 48 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।ग्रामीण राकेश लाडपुर ने बताया कि रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद