09jjrp16- बेरी में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को बैजलगाते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : आयोजक
बेरी। काठमंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में युवा जागृति एवं सामाजिक उत्थान मंच ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। भाजपा नेता संजय कबलाना ने मुख्य अतिथि रहे। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। एम्स बाढ़सा के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रण का कार्य संभाला। इस टीम का नेतृत्व डॉ. चारुल, रेणुका कादयान और नरेंद्र तंवर ने किया। मुख्य अतिथि कबलाना ने रक्तदाताओं को बैज लगाए। कृष्ण शर्मा ने भी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जय भगवान, अध्यक्ष दिनेश कुमार, नवीन बंसल, अभय ऐरण, प्रेम कंसल, संदीप बंसल और राजेन्द्र कंसल भी मौजूद रहे। संवाद