01jjrp08- भट्ठी गेट पर आयोजित जागरण में मुख्याति थि भाजपा नेता मनीष बंसल व सुभाष गुर्जर को सम्
झज्जर। भट्टी गेट स्थित समस्त युवा समाज की ओर से 38वां मां भवगती जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा नेता मनीष बंसल ने मां भीमेश्वरी देवी बेरी से लाई गई अखंड ज्योत से किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने विधिवत पूजन किया। इस मौके पर सुभाष गुर्जर मौजूद रहे। मनीष बंसल ने कहा कि मां भगवती के दरबार में जो भक्त सच्चे मन से आता हैं, उसकी मनोकामना मां पूरी करती हैं। कार्यक्रम में 108 ज्योत प्रज्वलित का दृश्य और मां भगवती का सजा भव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना। समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि मनीष बंसल, समाजसेवी सुभाष गुर्जर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।