29jjrp15- रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : आयोजक
साल्हावास। गांव साल्हावास स्थित लाला रामजीवन धर्मशाला में शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पार्षद संजय सिंह मुंडाहेडा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। रक्त एकत्रित करने का काम रेडक्रास झज्जर और सिविल अस्पताल की टीम ने किया। जिला पार्षद संजय मुंडाहेड़ा ने 20वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस से दीपक कुमार हेल्थ एजुकेटर सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम डॉक्टर अंकित, ममता नर्सिंग ऑफिसर, कविता नर्सिंग ऑफिसर, अशोक काउंसलर, मीनाक्षी, विजय, आकृति, अंजलि, किरण, दीपेंद्र भारद्वाज, नसीब जाखड़, हुकम सिंह मौजूद रहे।