गांव जासावास में हुए मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।इन आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 5 जुलाई को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया था। महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने गांव जासावास में पानी के विवाद में हुई दिनेश की हत्या मामले में जय सिंह, अरुण, स्नेहपाल को गिरफ्तार किया है। 4 जुलाई को गांव जासावास निवासी राहुल ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें राहुल ने कहा कि गांव जासावास में उनके दादा का सांझे का एक ट्यूबवैल है। 4 जुलाई शनिवार की सुबह छह बजे उसके पिता दिनेश (40) और दूसरे पक्ष से जय सिंह, अरुण, स्नेहपाल में पानी के नंबर को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। राहुल का आरोप है कि जय सिंह, अरुण और स्नेहपाल ने तीनों ने मिलकर दिनेश की लाठी डंडों से पिटाई की।बाद में दिनेश का शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक दिनेश के बेटे राहुल ने की चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने तथा फोरेंसिक जांच की मांग रखी थी। रविवार को रोहतक में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन वापस महेंद्रगढ़ पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार करने से पहले परिजन थाने पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।जिसके बाद ग्रामीण वापस लौटे थे।