रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को आयोजित की गई 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की बोर्ड परीक्षा में 2799 विद्यार्थियों में से 2757 विद्यार्थी उपस्थित हुए। जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें से 42 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न कराने के लिए उड़न दस्ते और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस की ओर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवाद