बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय कॉलेज में 26वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्तूबर को किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर बादली के एसडीएम विशाल कुमार और विशिष्ट अतिथि अजीत सिंह होंगे। खेलकूद प्रभारी डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि शामिल हैं। सभी स्पर्धाएं छात्र और छात्राओं दोनों वर्गों के लिए आयोजित होंगी। संवाद