फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा संस्था परिसर से पठानकोट शिफ्ट किए 18 कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। माजरा गांव में विवाद में फंसी फाउंडेशन ने अदालत के निर्देशों के तहत कुत्तों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी। माजरा पंचायत की प्रधान रीना देवी ने बताया कि शुक्रवार को फाउंडेशन से 18 कुत्तों को पंजाब के पठानकोट स्थित आश्रय स्थल में सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया। अदालत के आदेश के मुताबिक पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई गई, जिससे पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे। इस दौरान गांव के उपप्रधान और डमटाल पंचायत के प्रधान जीत राम भी मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी में सहयोग करते रहे। प्रधान रीना देवी के अनुसार शेष कुत्तों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि एसडीएम न्यायालय इंदौरा ने फाउंडेशन को पांच दिन के भीतर सभी कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था और स्थानीय पंचायत को इसकी निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें