शारदा विवि से रवाना होते अफगानी छात्र
- फोटो : AMAR UJALA
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के 17 विद्यार्थी मंगलवार को अपने वतन अफगानिस्तान रवाना हो गए। अफगानिस्तान की ओर से भारतीय विदेश मंत्रालय से अपने छात्रों को बुलाने की मांग की गई थी। जिसके चलते कई चरणों में अफगानिस्तान के विद्यार्थी जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा से आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली तक छोड़ने के लिए विश्वविद्यालय ने बस से विद्यार्थियों को छोड़ा गया। कोरोना संक्रमण में फंसे अपने बच्चों को निकालने के लिए सभी देश जुटे हुए हैं। सरकारें प्रयास करके अपने देशों के बच्चों को बुला रही हैं। शारदा विश्विवद्यालय में अफगानिस्तान के 42 बच्चों को भेजने की तैयारी हुई। यह सभी छात्र प्रबंधन, इंजीनियरिंग और मॉस काम विभाग के हैं। पहले चरण में शनिवार को 4 विद्यार्थी अफगानिस्तान भेजे गए थे। मंगलवार को 17 बच्चों को अफगानिस्तान भेजा गया। एयरपोर्ट तक शारदा विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पहुंचाने का इंतजाम किया। विश्वविद्यालय के संयुक्त उप कुलपति डॉ. अजित कुमार ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बच्चों को एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया है। उन्हें मास्क और सेनेटाइजर भी दिए गए। एयरपोर्ट में इनकी स्क्रीनिंग हुई है। अफगानिस्तान पहुंचने के बाद यह विद्यार्थी 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। अब 30 अप्रैल को 17 और पहली मई को चार छात्रों को रवाना किया जाएगा।