फोटो-51: बहादुरगढ़ के वेदांत नगर में आयोजित शिविर में लोगों की आंखों की जांच करते चिकित्सक। स्रो
बहादुरगढ़। विश्व हिंदू परिषद और लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में परनाला रोड स्थित स्कूल परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन वेदांत आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी देवेंद्रानंद गिरी, प्रिंसिपल ज्योति कौशिक, निदेशक मुकेश वशिष्ठ और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष यशपाल गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेंटर फॉर साइट के नेत्र चिकित्सक डॉ. मधु व उनकी टीम ने 146 लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच कर मरीजों को परामर्श और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। जिला अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने नियमित नेत्र जांच कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर सत्येंद्र दहिया, संजीव शर्मा, कल्पना शर्मा, राजेंद्र परनाला, अनिल कुमार, बलवान, राघव और श्रेयांश सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो-51: