फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 13 लोग क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 13 लोगों को क्वारंटीन किया है। वहीं पंजाबियान और मोहल्ला नयागंज में हॉट स्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया गया है। खुर्जा के मोहल्ला नयागंज और मोहल्ला पंजाबियान निवासी दो लोग रविवार को कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम दोनों मोहल्लों में पहुंची। जहां उन्होंने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों 13 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। जहां से उनके सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। नगरपालिका की टीम ने दोनों क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। इस दौरान बल्लियां आदि लगाकर कोराना संक्रमित मिलने वाले मोहल्ले नयागंज और पंजाबियान में हॉट स्पॉट क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा दिया है। ईओ नगरपालिका अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि नयागंज और पंजाबियान में हॉट स्पॉट का दायरा बढ़ाते हुए सील कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें