-फोटो 60 : शिविर में नेत्र जांच कराने पहुंचे लोग। स्रोत कॉलेज
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। विश्व हिंदू परिषद और वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को लाइनपार स्थित महाविद्यालय में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य आशा शर्मा और विहिप के प्रांतीय कोषाध्यक्ष यशपाल गांधी ने किया। शिविर में 116 लोगों की आंखों की जांच की गई। सेंटर फॉर साइट की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मधु और उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर आंखों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद