फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखेगी 100 डॉयल

Sat, 14 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखेगी 100 डॉयल
विज्ञापन
 यूपी 100 डॉयल के स्टाफ की बैठक कर एसपी ने चुनाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा 100 डॉयल की गाड़ियां कनेक्टिविटी में रहें और किसी भी सूचना पर पहुंचकर कार्रवाई करें। चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पुलिस लाइन स्थित सभागार में यूपी 100 डॉयल गाड़ियों के स्टाफ की बैठक हुई। शासन के निर्देश पर हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सभाराज ने स्टाफ की परेशानियां पूछी और गाड़ियों के रख रखाव पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में यूपी 100 डॉयल की गाड़ियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा किसी भी अन्य माध्यम से मिली सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचें। उन्होंने कहा ड्यूटी पर वर्दी में पूरी तरह मुस्तैद रहे साथ ही थाने व चौकियों से भी तालमेल बनाए रखें। एसपी ने कहा चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूपी 100 डॉॅयल की ड्यूटी चेक करने के लिए सर्किल स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से समय समय पर लोकेशन ट्रेस कराई जाएगी। बैठक में एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सभी सीओ व यूपी 100 डॉयल के प्रभारी व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें