फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था अपने साथ

Wed, 12 Mar 2025 08:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की के माता-पिता ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि अजय कुमार सूर्यवंशी (24) ने शादी का झांसा देकर उसके साछ दुष्कर्म किया। लड़की के माता-पिता ने पांच को थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि आरोपी युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अजय कुमार सूर्यवंशी लड़की के साथ अपने गांव अफरीद गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की ने पूछताछ में बताया कि युवक अजय कुमार सूर्यवंशी शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ फरीदाबाद (हरियाणा) की तरफ ले गया गया था। कुछ दिनों तक अपने साथ रखा और संबंध बनाए। इसके बाद वह दोनों गांव अफरीद पहुंचे। 

आरोपी अजय कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस हिरासत में पूछताछ करने पर दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। धारा 137,2,87,64,2m BNS और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें