जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जगदलपुर शहर में इन दिनों लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसका कारण है बाइक चालक अपनी रफ्तार पर काबू नहीं लगा पा रहे हैं। तोकापाल में एक बाइक सवार खड़ी ट्रक से जा टकराया। हादसे में वह घायल हो गया। वहीं, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तोकापाल निवासी निलंभर मांझी 18 जनवरी की सुबह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से बारसूर गया हुआ था। बारसूर में अपने कामों को खत्म करने के बाद वापस अपने घर तोकापाल वापस आ रहा था, तभी तोकापाल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से वह टकरा गया।
इस हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान 21 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले नगरनार के सेमरा के पास महादेवघाट निवासी युवक भी खड़े ट्रक में जा टकराया था, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।