फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: ग्राम सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास युवक की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Sun, 28 Sep 2025 11:32 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

ग्राम सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात हमलावरों ने भीड़भाड़ वाले माहौल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा तहसील के ग्राम सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात हमलावरों ने भीड़भाड़ वाले माहौल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुर्गा पंडाल में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद हमलावरों ने न सिर्फ वारदात को अंजाम दिया, बल्कि मौके से आसानी से भाग निकले। मृतक की शिनाख्त की जा रही है और हत्या के पीछे का कारण अब तक सामने नहीं आया है।

पुलिस व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन और भीड़ के बावजूद पुलिस की मौजूदगी नाममात्र रही। पंडाल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें