फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: हाथ-पैर धोने गई नाबालिग लड़की को जबरन कमरे पर ले गया युवक, डरा-धमका कर किया दुष्कर्म

Wed, 24 Apr 2024 08:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की पानी की टंकी के हाथ-पैर धोने गई थी। इस दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पानी टंकी के पास हाथ पैर धोने गई नाबालिग को डराते-धमकाते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 22 अप्रैल को पूंजीपथरा थाना में सिकन्दर कुमार भारती (22) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उसकी बेटी 22 अप्रैल की शाम को कॉलोनी के पानी टंकी के पास हाथ पैर धोने गई थी। जहां से आरोपी युवक सिकन्दर भारती उसे अपने कमरे में गया और डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी करते हुए गिरफ्तारी के लिये तराईमाल में दबिश दी। आरोपी सिकन्दर कुमार भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया है। जिसकी विधिवत गिरफ्तारी कर कल आरोपी को आज ज्यूडिसियल रिमांड लेने न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें