फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में लगे थे ईयरफोन, नक्सली हमले में मारा गया

Thu, 13 Mar 2014 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ईयरफोन से म्यूजिक सुनना एक युवक के लिए इतना महंगा पड़ गया कि इसकी जान तक चली गई। म्यूजिक सुनते हुए बाइक चला रहा यह युवक पुलिस और नकसली मुठभेड़ के बीच फंस गया और गोलियों का शिकार हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार की यह घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके की है। यहां पुलिस, सुरक्षाबलों और कुछ नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विक्रम निशाद नाम का यह स्थानीय युवक बाइक पर सवार होकर यहां से गुजरा।

वो कान में ईयरफोन लगाकर म्यूजिक सुन रहा था। कुछ लोग चिल्लाए और उसे आगे जाने से रोकने की कोशिश भी की गई। लेकिन म्यूजिक बजने के कारण यह लोगों की आवाज नहीं सुन पाया। और बदकिस्मती से उसे गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई नहीं दी।

किस्मत खराब थी, क्योंकि वह जैसे ही आगे बढ़ा, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच क्रॉस-फायरिंग में फंस गया। इससे पहले की वो कुछ समझ पाता गोलियों ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें