फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सब इंस्पेक्टर संवर्ग की परीक्षा में दूरस्थ गांव के युवक ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया 10वां स्थान

Thu, 02 Jan 2025 03:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

पूरे प्रदेश से सब इंस्पेक्टर संवर्ग में 959 लोगों का चयन हुआ, जिसमें सत्यम का दसवां स्थान रहा। सत्यम सूबेदार के पद पर चयनित हुए।
विज्ञापन
सत्यम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के दुरुस्त गांव झारा निवासी 26 वर्षीय युवक सत्यम सिंह ने सब इंस्पेक्टर संवर्ग की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में दसवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नहीं उम्र में पिता का साया उठ जाने के बाद कठिन परिस्थिति में मां के सतत मार्गदर्शन में बड़ी सफलता अर्जित की।

 

ग्राम झारा के सत्यम सिंह के सिर से पिता का साया सन 2003 में ही उठ गया था। इसके बाद ग्राम से सेमरवा में पदस्थ मां प्रिंसिपल उर्मिला सिंह ने अपने पुत्र को कठिन परिस्थिति में पालन पोषण किया। सत्यम की प्राथमिक एवं माध्यमिकशाला की पढ़ाई गांव के ही स्कूल में मां के मार्गदर्शन में हुई। सत्यम ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 74% अंक हासिल किए। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा में 79% अंक लाकर उतीर्ण हुए थे। 

 

इसके बाद स्नातक की पढ़ाई अंबिकापुर के निजी विद्यालय में की। विद्यालय के सेमिनार में जब पीएससी परीक्षा की जानकारी मिली तो पीएससी की तैयारी करने सन 2019 में बिलासपुर गया। परंतु इस दौरान कोरोना काल के कारण पीएससी की परीक्षा नहीं हो सकी थी। इस बीच सन 2021 में सब इंस्पेक्टर संवर्ग की भर्ती निकली, जिसमें सत्यम ने अपने फार्म भरा। पूरे प्रदेश से सब इंस्पेक्टर संवर्ग में 959 लोगों का चयन हुआ, जिसमें सत्यम का दसवां स्थान रहा। सत्यम सूबेदार के पद पर चयनित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें