फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, काम पर गए थे माता-पिता; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 May 2024 08:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर इलाके में रहने वाले एक राहुल कुमार (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में अभई कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के चाचा राजेश पटेल ने बताया कि माता-पिता और एक भाई बहन घर पर रहते हैं। माता-पिता काम पर गए हुए थे। बहन और भाई घर पर नहीं थे। राहुल पटेल घर पर अकेला था, उसकी बहन घर से लगे बाड़ी में काम करने गई हुई थी। जब काफी समय बाद वह वापस लौटी तो घर पर म्यार में फांसी के फंदे पर राहुल को लटका हुआ देखा। इसके बाद चीख-पुकार मचाने लगे। कोटवार ने मामले की सूचना पुलिस दी। 

पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान लेने के बाद भी राहुल द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला। जांच में ही आत्महत्या के कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद कॉलेज की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके साथ कब क्या और कैसे परिस्थिति आई कि राहुल पटेल ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें