फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेन्द्रगढ़: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 11:15 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने चोरी के संदेह में हुई मारपीट और हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल पीड़ित की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी। 

विज्ञापन


14 जून की रात्रि लगभग एक बजे शिकायतकर्ता प्रमिला गोंड का पति राजकुमार गोंड शराब के नशे में विवाद करते हुए घर से निकल गया था। कुछ समय बाद जब पीड़िता अपने पति की तलाश करते हुए ग्राम बिछली पहुंची, तो रात्रि लगभग 3 बजे उसका पति सड़क किनारे मिला। उसी दौरान ग्राम बिछली के गजरूप सिंह, मनोज सिंह और कौशल सिंह ने राजकुमार को चोरी करने के संदेह में उसे रोक लिया। 

आरोपियों ने पीड़ित दंपत्ति को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्के एवं डंडे से बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में प्रमिला और उसके पति राजकुमार दोनों को गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। प्रमिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल राजकुमार गोंड की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान  उसकी मौत हो गई।

मर्ग जांच एवं चिकित्सीय दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों- गजरूप सिंह, मनोज सिंह और कौशल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गजरूप सिंह और मनोज सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें