फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: नाबालिग लड़की संग 27 दिन तक दुष्कर्म करता रहा युवक, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

Sun, 10 Nov 2024 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ति जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराद्वार थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी रामरति यादव को पुलिस ने सागौन बाड़ी डुमरपारा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि तीनों देवरानी-जेठानी परिवार सहित कमाने खाने के लिए राउरकेला (ओडिशा) चले गये थे। छोटी ननद (14) है, जो अपने पिता के साथ ग्राम कडारी में थी। दिवाली त्योहार मनाने अपने घर कडारी आए। त्योहार मनानें के बाद सात नवंबर की रात में उसके पास छोटी ननद सोई थी। तब उसने बताया कि ग्राम कडारी का रामरति यादव ऊर्फ बुटु यादव ने तीन जून 2024 से 30 जून 2024 तक लगातार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। अपराध को छिपाने के उद्देश्य से पीड़िता को बहला-फुलाकर व उम्र बढ़ाकर गर्भपात कराने हॉस्पिटल ले गया था।   

वहीं, मामले के आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु गांव से फरार होकर ग्राम डुमरपारा सागौन बाड़ी में जाकर छिपा था। पुलिस ने आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें