फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सरगुजा में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ किए वार

Sun, 05 Oct 2025 10:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा

सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को परिजनों के द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला निवासी मुन्ना राम पिता खीरू राम 60 वर्ष का अपने छोटे भाई ठाकुर राम से जमीन विवाद चल रहा था। वह अपने पिता व छोटे भाई से अलग रह रहा था। 2 अक्तूबर की रात मुन्ना राम का छोटा भाई ठाकुर राम अपने पिता के साथ वहां पहुंचा और जमीन को लेकर विवाद करने लगा। इसी बीच ठाकुर राम ने साथ लाए डंडे से बड़े भाई के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें