फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में हादसा: इंड सिनर्जी प्लांट में 45 फीट ऊंचाई से गिरने पर वेल्डर युवक की दर्दनाक मौत

Wed, 15 Oct 2025 04:41 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम 45 फीट ऊंचाई से गिरकर एक वेल्डर की दर्दनाक मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आज मृतक के शव को परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
ऊंचाई से गिरने पर वेल्डर युवक की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम 45 फीट ऊंचाई से गिरकर एक वेल्डर की दर्दनाक मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आज मृतक के शव को परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, चकधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटमार में स्थित इंड सिनर्जी प्लांट में श्रीकांत कुमार सिंह 21 साल, निवासी औरंगाबाद बिहार जो कि एजी कंट्रक्शन में ठेकेदार अदालत गिरी के मातहत वेल्डर का काम करता था। बताया जा रहा है कि कल शाम 6 बजे के आसपास श्रीकांत हॉपर के प्लेटफार्म में 45 फीट ऊपर चढ़कर चैनल वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से वह अचानक नीचे गिर गया। अचानक घटी इस घटना के बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। 

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी कंपनी प्रबंधन के अलावा ठेकेदार को देते हुए घायल युवक को एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल आज दोपहर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए चक्रधर नगर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें