फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: धमतरी में रुद्री बैराज में युवती की छलांग, युवकों ने बहादुरी से बचाई जिंदगी

Thu, 17 Apr 2025 05:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी के रुद्री बैराज नहर में युवती ने लगाई छलांग, पास के युवकों ने बचाई जान। पुलिस ने परिजनों को सौंपा, आत्महत्या या अन्य कारण की जांच जारी।
विज्ञापन
रुद्री बैराज नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के रुद्री बैराज मुख्य नहर में एक युवती के छलांग लगाने की घटना सामने आई, जहां पास में मौजूद युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन आत्महत्या का प्रयास या अन्य कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार को धमतरी शहर से सटे रुद्री बैराज के पास एक युवती, जो बालोद जिले की कॉलेज छात्रा है, काफी देर तक अकेले खड़ी थी। अचानक उसने मुख्य नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास नहा रहे कुछ युवकों ने उसे डूबते देखा और तुरंत नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। उस समय युवती बेहोश हो चुकी थी। युवकों ने उसके पेट को दबाकर पानी निकाला, जिसके बाद उसे होश आया। युवती ने अपने परिजनों को सूचित करने की बात कही। 

घटना की सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवती बालोद जिले की रहने वाली है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगाई थी या कोई अन्य कारण था। मामले की जांच जारी है। नहर में कूदकर युवती की जान बचाने वाले युवकों की तत्परता और साहस की सराहना की जा रही है। उनकी सूझबूझ ने एक अनमोल जिंदगी को बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें