फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दोस्तों संग नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बहा, तलाश में जुटे गोताखोर; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 27 Mar 2025 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में कोहड़िया पानी फिल्टर के पास पांच दोस्त नहाने गए थे। नहाने के दौरान उनमें से एक युवक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोतखोरों मदद से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में बहा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम कोहड़िया पानी फिल्टर के पास पांच दोस्त नहाने के लिए गए थे। एक दोस्त तेज बहाव में बह गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। जिला प्रशासन के गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बालको परसाभांठा निवासी अविनाश कुमार, आयुष कुमार, आदि, श्याम समेत पांच दोस्त गुरुवार को नहाने के लिए गए हुए थे। सभी बारी-बारी से नहाने के लिए नहर में उतरने लगे। पहले तो पास में ही नहा रहे थे। अचानक गहरे पानी में अविनाश चला गया और बहने लगा। इसके बाद कुछ दोस्तों ने जिन्हें तैरना आता है, उन्होंने बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते आगे बह गया। 

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मचाने लगी। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सीएसईबी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जिला प्रशासन के गोताखोर की टीम को मौके पर बुलाया गया। तलाश शुरू की गई, लेकिन अधिक बहाव होने के कारण उन्हें भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो साइफन है, जहां संभवतः फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। साइफन के अंदर गहराई अधिक होने और पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू कर पाना मुश्किल है। इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई है, जहां नहर में पानी कम होने के बाद ही लापता अविनाश की मिलने की आशंका जताई जा रही है।

लापता अविनाश के पिता प्रेम बहादुर ने बताया कि वह बालको में निजी कंपनी में काम करते हैं और कम पर गए हुए थे। उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनका बेटा नहर में बह गया है। उन्होंने बताया कि अविनाश को तैरना नहीं आता था और वह गहरे पानी में समा गया। उनके पिता ने बताया कि अविनाश ग्यारहवीं का छात्र था और अभी पढ़ाई करने के बाद उसने पेपर दिलाया है। उसके रिजल्ट का इंतजार था। अविनाश पढ़ाई में काफी तेज था हमेशा पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी करने की बात कहता था, लेकिन इस घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें