दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को एक युवक ने बहला फुसलाकर अपने साथ एक मामले में गवाही देने के नाम पर ले गया, जहाँ उसके इच्छा के विरुद्ध अनाचार किया, इसके बाद युवक उसे दुबारा एक लॉज में ले जाकर अनाचार कर रहा था, जहाँ युवती ने किसी तरह वहां से बचकर भागने के बाद परिजनों को सूचना दिया गया, जहाँ परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि 16 जुलाई को पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के गुम होने का मामला दर्ज कराया, जांच के दौरान युवती की लोकेशन पानीपत हरियाणा में होने का पता चलने पर थाना गीदम से टीम गठित कर हरियाणा पानीपत पहुँचकर युवती को बरामद किया गया, पीड़िता ने बताया कि आरोपी दिनेश राजपुत 27 वर्ष निवासी विराट नगर थाना जिला विराट नगर नेपाल को हिरासत में लेकर थाना गीदम लाया गया, पीड़िता ने बताया कि 12 जुलाई को आरोपी द्वारा किसी मामले मे लड़की गवाह की जरूरत होने की बात कहते हुए साथ ले गया, वारंगल ले जाकर आरोपी दिनेश के द्वारा बस स्टैण्ड स्थित किसी लॉज में ले जाकर जबरदस्ती अनाचार किया, फिर 13 जुलाई को दिल्ली मे घुमाने के बाद दिनेश ने इसे बस से पानीपत लेकर आया और पानीपत रेलवे स्टेशन के पास किसी लाज मे लाकर इसके साथ जबरदस्ती अनाचार करने लगा, युवती द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा मारपीट कर इसके साथ जोर जबरदस्ती कर अनाचार किया, पीड़िता ने दूसरे के फोन से घटना के संबंध में अपने चाचा को बताकर आरोपी से किसी तरह से बचते हुए पुलिस थाना सिटी पानीपत हरियाणा पहॅुचकर घटना के बारे में बताई पीड़िता के बयान के आधार पर थाना गीदम में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।