फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दोस्त की बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Thu, 13 Feb 2025 04:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
 
विज्ञापन
पुलिस थाना गौरेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छह माह पहले ही नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। आरोप है कि युवक ने उसे अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया। इसके बाद नाबालिग लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर गौरेला पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश मे जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरेला थाना क्षेत्र केर गोरखपुर इलाके में रहने वाला सोहेल खान ने छह माह पहले गौरेला इलाके में रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर अपने दोस्त का बर्थडे मानने के लिए बुलाया। उसे लेकर बर्थडे मनाने के लिए मलानिया डैम गया और उसके बाद नाबालिग को वहां से पकरिया के जंगल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ गौरेला थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने गोरखपुर के फाटक मोहल्ले में रहने वाले सोहेल खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें