फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी निकला सूर्यकांत: नौकरी लगवाने के नाम पर युवती को बुलाया घर, कमरे में ले जाकर जबरन बनाए शारीरिक संबंध

Sun, 17 Nov 2024 08:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में का नौकरी का झांसा देकर युवती के संग दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी सूर्यकांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच सूर्यकांत कश्यप से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही और अपने घर बुलाया था। इस बीच जबरदस्ती करते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया। सूर्यकांत कश्यप ने जो वीडियो बनाया था, उसे अपने साथी को बताकर डरा धमकाकर ब्लेकमेल करने लगा। इस दौरान वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर फिर से दुष्कर्म किया।

सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सूर्यकांत कश्यप अपने गांव तागा में होने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें