फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सक्ती में रहस्यमयी हालात में युवक की मौत, शरीर पर हमले के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 May 2025 01:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ती में शुक्रवार को एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जब दो युवकों ने सुबह दो बजे एक युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती में शुक्रवार को एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जब दो युवकों ने सुबह दो बजे एक युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर बेल्ट और धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमित गोस्वामी (17 वर्ष) निवासी वार्ड नं 11 के रूप में हुई है, हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस फिलहाल सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें