फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: शबरी नदी में दर्दनाक हादसा, डूबने से युवक की हुई मौत, दूसरे दिन मिला शव

Tue, 05 Aug 2025 11:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक नदी में युवक डूब गया। पानी में डूबने के बाद युवक लापता हो गया था। 
विज्ञापन
डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर वार्ड क्रमांक 4 निवासी गुड्डू शबरी नदी में नहाने गया था, जिसके बाद से वह लापता था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शबरी नदी में एक शव देखा गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोंटा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की गई, जो सोमवार से लापता युवक गुड्डू का ही निकला। शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में युवक की मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन स्तब्ध हैं कि एक सामान्य स्नान ने जानलेवा रूप ले लिया। शबरी नदी में हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे क्षेत्र में चेतावनी और सुरक्षा उपायों की जरूरत एक बार फिर महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें