फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में मनचलों का हमला: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Sat, 29 Nov 2025 01:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में अपराधियों की बेखौफ हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गश्त और निगरानी के दावों के बावजूद शहर के कई हिस्सों में चाकूबाजी, लूट और हमले की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में अपराधियों की बेखौफ हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गश्त और निगरानी के दावों के बावजूद शहर के कई हिस्सों में चाकूबाजी, लूट और हमले की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को उसकी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


घटना के मुताबिक, कुछ बदमाश एक युवती के साथ अभद्र हरकत कर रहे थे। इसी दौरान युवती के भाई रौनक तांडी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। विरोध से नाराज़ मनचलों ने पहले उससे मारपीट की और फिर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव पाए गए हैं।

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इनकी पहचान हर्ष सोनी, नवीन सोनी, रैंबो सैंदरे और ईशान दीप के रूप में हुई है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। लगातार होती चाकूबाजी की घटनाओं ने राजधानी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिकों का कहना है कि कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून व्यवस्था की ज़रूरत है, ताकि अपराधियों में डर कायम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें