फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: छत्तीसगढ़ में यश फैंस लगाएगा पहला इलेक्ट्रॉनिक्स संयंत्र, तीन हजार 500 को रोजगार

Fri, 16 Oct 2026 07:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ अब कच्चे माल के उत्पादन से आगे बढ़कर तैयार उत्पादों के निर्माण पर ध्यान दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शुक्रवार को नवा रायपुर में यश फैंस के नए विनिर्माण संयंत्र का भूमिपूजन हुआ।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में यश फैंस लगाएगा पहला इलेक्ट्रॉनिक्स संयंत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ अब कच्चे माल के उत्पादन से आगे बढ़कर तैयार उत्पादों के निर्माण पर ध्यान दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शुक्रवार को नवा रायपुर में यश फैंस के नए विनिर्माण संयंत्र का भूमिपूजन हुआ। 152.74 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली यह इकाई लगभग 3,500 लोगों को रोजगार देगी। यह राज्य का पहला उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयंत्र होगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 निवेश और रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित है। यश फैंस की यह परियोजना इसी नीति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है। संयंत्र शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बस्तर सहित आदिवासी बहुल और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और भर्ती से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक नीति इसी सोच के साथ तैयार की गई है। यह संयंत्र छत्तीसगढ़ को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में नई पहचान दिलाएगा।

प्रमुख ब्रांडों के उत्पाद बनेंगे
हैदराबाद स्थित यश फैंस इलेक्ट्रिक पंखों और रसोई उपकरणों का निर्माण करती है। यह कंपनी क्रॉम्पटन, हैवेल्स, उषा और मिल्टन जैसे प्रमुख ब्रांडों के लिए उत्पाद बनाती है। नवा रायपुर में संयंत्र स्थापित होने के बाद इन ब्रांडों के उत्पाद छत्तीसगढ़ में भी बनेंगे। इससे राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में एक नए उद्योग की शुरुआत होगी। विनिर्माण गतिविधियों का भी विस्तार होगा। यह परियोजना पुर्जों की आपूर्ति, पैकेजिंग और परिवहन जैसे व्यवसायों को भी अवसर देगी।
विज्ञापन


मूल्य संवर्धन को बढ़ावा
छत्तीसगढ़ की पहचान देश के प्रमुख स्टील, कोयला और बिजली उत्पादक राज्यों में रही है। अब राज्य में उपलब्ध औद्योगिक संसाधनों को तैयार उत्पादों से जोड़ने पर जोर है। यश फैंस का संयंत्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्टील और एल्युमिनियम जैसे कच्चे माल का उपयोग राज्य में ही होगा। इससे स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। यश फैंस के अध्यक्ष रितेश नरेड़ी ने छत्तीसगढ़ को विनिर्माण विस्तार के लिए उपयुक्त बताया।

‘मेड इन छत्तीसगढ़’ को पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से देश की औद्योगिक प्रगति में योगदान दे रहा है। अब राज्य तैयार उत्पादों के निर्माण में भी अपनी भूमिका बढ़ा रहा है। उन्होंने यश फैंस का स्वागत किया और राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन के अनुरूप है। इस संयंत्र से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। निवेश को स्थानीय रोजगार और कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें