फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस को मिलेगी नई ऊंचाईयां: रायपुर में स्टार्टअप के लिए युवाओं को सर्वसुविधा युक्त वर्किंग स्पेस

Wed, 11 Dec 2024 01:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के नव उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। रायपुर जिला प्रशासन की ओर से नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस 'आरंभ' से युवाओं को स्टार्टअप में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
को-वर्किंग स्पेस 'आरंभ' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नव उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। रायपुर जिला प्रशासन की ओर से नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस 'आरंभ' से युवाओं को स्टार्टअप में बड़ी मदद मिलेगी। सर्वसुविधा युक्त इस उपयुक्त स्थान में बैठकर युवा अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों में पहुंचा सकेंगे। यहां प्राइवेट केबिन, मिनी आडिटोरियम, वीडियो शूटिंग के लिए भी अलग-अलग स्पेस है। साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था के साथ कैफेटेरिया की व्यवस्था है। 
विज्ञापन


वर्तमान में कई स्टार्टअप कंपनियां सर्वसुविधा युक्त को-वर्किंग स्पेस में बैठकर अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगे हुए है। सोशल सेलर टेक्नोलॉजी कंपनी से जुड़ी अर्पिता हरिहरनो का कहना है कि यह को-वर्किंग स्पेस स्टार्ट के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। यहां पर हर तरह की सुविधाएं एक ऑफिस जैसा उपलब्ध है। मीटिंग के लिए, अलग से केबिन की सुविधा भी है। अच्छे वातावरण के बीच में यह स्थान है और इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिल रही है। इस नवाचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शहर के बीच में इस तरह की सुविधा देने के लिए आभार जताते है। इस वर्किंग स्पेस में कंपनी के स्टॉफ भी बैठकर बेहतर तरीके से काम-काम कर रहे हैं।

स्टार्टअप शुरू करने वाले सुमीत जैन बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार महानगरों की तर्ज पर युवाओं के लिए वर्किंग स्पेस तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही महानगरों जैसे ऑफिस तैयार किया गया है। वे कहते हैं कि शहर के बीच में ऐसे वर्किंग स्पेस हमारे के लिए बहुत ही फायदेमंद है और शांत वातावरण के बीच में एक बेहतर माहौल में हमें काम करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही किराए के ऑफिस से बेहतर यह ऑफिस है। जहां किसी भी तरह का कोई भी चीज खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है। टेबल, कुर्सी से लेकर सबकुछ एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


मीटिंग के लिए मिनी आडिटोरियम बनाए गए है। जहां पर टेबल-कुर्सी भी उपलब्ध है। मीटिंग रूम की सुविधा, वीडियो शूटिंग रूम, कैफेटेरिया, पार्किंग स्पेस कार एवं बाइक, प्राइवेट केबिन, हाईस्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरा, फायर सिक्योरिटी, एसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें